कोरबा (छत्तीसगढ़) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्राथमिक स्कूल का एक शिक्षक शराब के नशे में कक्षा में ज़मीन पर लेटा हुआ दिख रहा है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एल.एस. जोगी ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि ज़िला प्रशासन ने शिक्षक के निलंबन का आदेश दिया है और दूसरे शिक्षक को नियुक्त किया है।