inshorts

शराब के लिए रुपए नहीं देने पर शख्स ने पत्नी पर केरोसिन छिड़ककर महाराष्ट्र में लगाई आग

ठाणे (महाराष्ट्र) के भिवंडी में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बकौल पुलिस, शख्स की पत्नी ने उसे शराब के लिए रुपए देने से मना कर दिया था जिससे वह नाराज़ हो गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।