शराब को लेकर रेड करते हुए दुल्हन के कमरे में घुसी बिहार पुलिस; राबड़ी ने शेयर किया वीडियो

पटना (बिहार) में पुलिसकर्मी शराब की तलाश में एक होटल में छापेमारी करते हुए एक दुल्हन के कमरे में घुस गए। पूर्व सीएम व आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने इसका वीडियो ट्वीट कर कहा कि पुलिस के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। उन्होंने लिखा, "शराब कैसे...पहुंच रही है...उसकी जांच नहीं की लेकिन उल्टा...सरकार महिलाओं को परेशान कर रही है।"