केरल हाईकोर्ट ने आबकारी विभाग को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि शराब की सरकारी व अन्य दुकानों पर शराब खरीदने के लिए आने वालों के साथ 'जानवरों जैसा व्यवहार' नहीं किया जाए। जस्टिस देवन रामचंद्रन ने कहा कि शराब की दुकानों के बाहर लगी लाइन देखकर उन्हें भी 'शर्मिंदगी' होती है इसलिए इसे सुव्यवस्थित किया जाए।