झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक तस्वीर शेयर कर कहा है, "शराब घोटाले में दोनों मुख्यमंत्रियों की गर्दन फंसी है, आपसी बातचीत इसी मुद्दे पर हो रही होगी।" उन्होंने कहा, "सोरेन से केजरीवाल पूछ रहे होंगे- कुछ दिन बाद आप 'होटवार' हम 'तिहाड़' में तो नहीं होंगे?"