inshorts

शराब, ड्रग्स, गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने न चलाएं: एफएम रेडियो चैनलों से केंद्र

केंद्र सरकार ने एफएम रेडियो चैनल्स को अपने प्लैटफॉर्म पर शराब, ड्रग्स, हथियार, गैंगस्टर व गन कल्चर का महिमामंडन करने वाले गाने चलाने या कंटेंट प्रसारित नहीं करने को लेकर एडवाइज़री जारी की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रेडियो चैनलों को जारी एडवाइज़री में कहा है कि नियमों का उल्लंघन होेने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।