गुजरात पुलिस के अनुसार, वलसाड से शराब की बोतलों के साथ पकड़ी गई 70-वर्षीय महिला वापी पुलिस स्टेशन के अंदर मृत पाई गई है। पुलिस के मुताबिक, वापी पुलिस ने एक बस में तलाशी के दौरान महिला को शराब की 66 बोतलों के साथ पकड़ा था। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है।