शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ईडी ने भेजा 5वां समन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ताज़ा समन भेजा है। यह इस मामले में केजरीवाल को ईडी द्वारा भेजा गया 5वां समन है और केजरीवाल इससे पहले किसी समन पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। बकौल 'एएनआई', केजरीवाल को ईडी ने 2 फरवरी को पेश होने को कहा है।