शराब पीकर गाड़ी चला रहे भतीजे की गिरफ्तारी को लेकर थाने में धरने पर बैठी विधायक

राजस्थान के एक थाने में पति के साथ धरना दे रहीं कांग्रेस विधायक मीना कंवर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक अपने भतीजे को रिहा करने के लिए पुलिस से बहस करती दिखीं जिसे शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विधायक ने पुलिस से कहा, "सभी बच्चे पीते हैं...कोई (बड़ी) बात नहीं।"