शराब रखने को लेकर पाक पीएम का सौतेला बेटा गिरफ्तार, 'अधिकारियों के आदेश' पर हुआ रिहा

पाकिस्तान में कार में शराब मिलने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान के सौतेले बेटे मूसा मानेका समेत 3 लोगों को शराब रखने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। मानेका खान की पत्नी बुशरा बीबी की पहली शादी से हुए बेटे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शीर्ष अधिकारियों के आदेश पर कल ही उन्हें छोड़ दिया गया।"