शर्मनाक, ऐसा कभी नहीं होना चाहिए: पंत को थ्रो लगने के बाद अश्विन के रन चुराने पर वॉर्न
केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत को थ्रो लगने के बाद रविचंद्रन अश्विन द्वारा रन चुराने को लेकर शेन वॉर्न ने अश्विन की आलोचना की है। वॉर्न ने 'अश्विन ने दोबारा खेल भावना का उल्लंघन किया' शीर्षक वाले लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "अश्विन...यह शर्मनाक है और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।"