इंग्लैंड के तीसरा ऐशेज़ टेस्ट 3 दिनों में हारने के बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान इयन बॉथम ने कहा है, "ईमानदारी से कहूं तो मैं थोड़ा शर्मिंदा हूं।" उन्होंने कहा, "12 दिनों में ऐशेज़...(ट्रॉफी)...हारने के बाद...मुझे लगता है...इंग्लैंड रास्ता भटक गया है।" ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट पारी व 14-रन से जीतकर सीरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है।