शव को चिता पर लिटाने जा रहे थे, तभी पीठ पर दिखा निशान; ऐसे खुली महिला की मर्डर मिस्ट्री

तेलंगाना में एक बहू ने बीमार बुज़ुर्ग सास की हत्या कर दी और फिर सबूतों को छिपाकर इसे स्वाभाविक मौत बताया। सास की बीमारी व अधिक उम्र होने के चलते लोगों ने उसकी बात मान ली। हालांकि, जब महिला को चिता पर लिटाने की तैयारी हो रही थी तब उसकी पीठ पर घाव दिखे जिसके बाद हत्या का खुलासा हुआ।