inshorts

शव ले जा रही ऐम्बुलेंस UP में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से टकराई, 2 ड्राइवर समेत 5 की मौत

बाराबंकी (यूपी) में शनिवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ऐम्बुलेंस की तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन से टक्कर हो गई जिसमें ऐम्बुलेंस में सवार 2 ड्राइवर समेत 5-लोगों की मौत हो गई। ऐम्बुलेंस जयपुर (राजस्थान) से शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।