शवों के अंग टूटे हुए थे, कुछ के गले में रस्सी थी: सामूहिक कब्र में मिले 440 शव पर ज़ेलेंस्की

रूसी सेना से मुक्त कराए गए इज़िअम शहर (खारकीव) में सामूहिक कब्र में 440 से अधिक शव मिलने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि कुछ शवों के गले में रस्सियां थीं और अंग टूटे हुए थे। बकौल ज़ेलेंस्की, कई शवों के हाथ पीछे बंधे हुए थे। ज़ेलेंस्की ने कहा कि ये 'घुसपैठियों के अपराध के सबूत' हैं।