inshorts

शशिकला ने तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के स्मारक जाकर दी श्रद्धांजलि

एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वी.के.शशिकला ने शनिवार को चेन्नई के मरीना बीच पर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता के स्मारक जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शशिकला भावुक नज़र आईं जिसका एक वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि शशिकला भ्रष्टाचार के मामले में 4 साल की सज़ा के बाद जनवरी में जेल से रिहा हुई थीं।