बीजेपी से कथित तौर पर इस्तीफा देने वाले शहज़ाद पूनावाला पेशे से वकील हैं और उन्होंने कांग्रेस से राजनीतिक करियर शुरू किया था। उन्होंने 2017 में कांग्रेस की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया को चुनौती देते हुए आरोप लगाया था कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए इसमें हेरफेर की गई थी। उन्होंने पारदर्शी और योग्यता-आधारित चुनाव की मांग की थी।