शहबाज़ शरीफ चुने गए पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री

पाकिस्तान में विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार शहबाज़ शरीफ को देश के अगले (23वें) प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। 70-वर्षीय शहबाज़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के छोटे भाई हैं। गौरतलब है कि नैशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के बाद इमरान खान को पीएम पद से हटा दिया गया था।