शहरी सहकारी बैंकों के लाइसेंस दोबारा शुरू करने का RBI ने रखा प्रस्ताव

आरबीआई ने 2004 में शहरी सहकारी बैंकों के लिए नए लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाने के बाद अब इस प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। आरबीआई ने एक चर्चा पत्र जारी कर सुझाव मांगे हैं। वहीं, नए बैंक शुरू करने के लिए कम-से-कम ₹300 करोड़ की पूंजी और सख्त योग्यता शर्तें प्रस्तावित की गई हैं।