'बेटर इंडिया' के अनुसार, शहर की ज़िंदगी छोड़कर नासिक (महाराष्ट्र) के एक गांव में होमस्टे चला रहीं एक मां-बेटी ने बीते 30 वर्षों से बाहर से कुछ नहीं खरीदा और ना ही कोई सामान फेंका है। मधु चौगांवकर व उनकी बेटी दिशा ने बताया कि 10 साल पहले जो ज़मीन बंजर थी उन्होंने आज उसे हरा-भरा कर दिया है।