गुजरात में पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए शुक्रवार को पीएम मोदी ने कहा कि 'शहरी नक्सलियों' ने नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के निर्माण को कई वर्षों तक यह कहकर रोके रखा कि इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। पीएम मोदी ने कहा, "शहरी नक्सली आज भी चुप नहीं हैं...उनको...कुछ लोगों का...राजनीतिक समर्थन मिल जाता है।"