प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, "मैं इस हमले में शहीद हुए सैनिकों व उनके परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं...दुख की इस घड़ी में संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।" उन्होंने ट्वीट किया, "शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।"