inshorts

शांघाई में 3 कोविड-19 केस मिलने के बाद 500 फ्लाइट्स हुईं कैंसल, कई स्कूल हुए बंद

शांघाई (चीन) में कोविड-19 के 3 केस मिलने के बाद शुक्रवार को शहर के 2 बड़े एयरपोर्ट्स पर 500 से ज़्यादा फ्लाइट्स रद्द हो गईं और कई स्कूल बंद कर दिए गए। अधिकारियों के मुताबिक, ये 3 पॉज़िटिव केस उन लोगों के हैं जो पिछले हफ्ते सूज़उ शहर घूमने गए थे। शांघाई के 6-अस्पतालों ने ओपीडी भी निलंबित की है।