शांति का संदेश देने के लिए 7 महिलाओं ने मणिपुर में मुंडवाए अपने सिर, सामने आया वीडियो

मणिपुर में जातीय हिंसा को एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को इम्फाल में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के तौर पर 7 महिलाओं ने अपने सिर मुंडवाए। इसके बाद उन्होंने मणिपुर में शांति का संदेश फैलाने के लिए काले कपड़ों में साइकिल रैली निकाली। गौरतलब है कि इस हिंसा में 219 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।