शांति चाहते तो मुंबई हमले की योजना बनाने वालों को पनाह नहीं देते: यूएन में पाकिस्तान से भारत
यूएन महासभा में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के बयान का जवाब देते हुए भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ने अपने देश के कुकर्मों को छिपाने के लिए मंच का इस्तेमाल किया। भारत ने कहा, "एक देश जो शांति चाहने का दावा करता है...वह सीमापार...आतंकवाद प्रायोजित नहीं करेगा...ना ही मुंबई...हमले की योजना बनाने वालों को आश्रय देगा।"