रूस-यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने गुरुवार को कहा कि इस समय शांतिपूर्ण और रचनात्मक कूटनीति की ज़रूरत है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा पाने के लिए सभी पक्षों को तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचना चाहिए। बकौल तिरुमूर्ति, भारतीयों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।