inshorts

शाकिब व वेस्टइंडीज़ की स्टेफनी ने जीता जुलाई का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

बांग्लादेशी ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन ने जुलाई महीने का आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड और वेस्टइंडीज़ की महिला टीम की कप्तान स्टेफनी टेलर ने आईसीसी वीमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। गौरतलब है, शाकिब ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हालिया वनडे व टी20I सीरीज़ में 11 विकेट जबकि एकमात्र टेस्ट में 5 विकेट लिए थे।