पाकिस्तानी ऑल-राउंडर शादाब खान (23) ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20I में फ्लाइंग कैच लेते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "उस जीत के लिए एक और टीम प्रयास...एक और ज़रूरी बात- बाबर आज़म...मैं अभी बूढ़ा नहीं हुआ।" टी20 विश्व कप-2021 में अभ्यास मैच के दौरान रन-आउट न कर पाने पर बाबर ने शादाब को बूढ़ा कहा था।