शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़के ने नाबालिग लड़की पर एमपी में चाकू से किया हमला

मध्य प्रदेश के खंडवा में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक लड़के ने नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला किया जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता के पिता ने बताया, "हम लोग गांव गए हुए थे...आरोपी दीवार फांदकर अंदर कूदा और बेटी के गले, हाथ और पेट में चाकू मारा...इस शख्स को फांसी की सज़ा होनी चाहिए।"