बाचुपल्ली (तेलंगाना) में किरण कुमार नामक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शादी के एक-माह बाद शनिवार को बहस के बाद चाकू से गला रेतकर 22-वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी और आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि किरण को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। वहीं, आरोपी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।