शादी के चंद घंटों बाद यूपी में दूल्हे की सड़क हादसे में हुई मौत, दो टुकड़ों में बंटा शरीर
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने के चंद घंटों बाद एक शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। दूल्हा शादी के बाद बाइक से घर लौट रहा था और तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। ऊपर से ट्रैक्टर गुज़रने के कारण शख्स का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया।