दिल्ली पुलिस ने एक 62-वर्षीय अमेरिकी महिला से शादी के नाम पर रेप करने के आरोप में आगरा (यूपी) से एक 32-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। बकौल पीड़िता, आरोपी एक होमस्टे चलाता है और 2017 में दोनों की मुलाकात हुई थी जिसके बाद दोनों करीब आए थे और आरोपी ने पिछले कुछ वर्षों में कई बार उसका रेप किया।