शादी के लिए कैंप से भागा माओवादी जोड़ा, साथी कॉमरेडों ने छत्तीसगढ़ में की उनकी हत्या

छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीजापुर ज़िले में शादी के लिए कैंप से भागने के बाद माओवादी जोड़े की उनके साथी माओवादियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने गुरुवार को गंगालूर के जंगलों में जोड़े की हत्या की थी। बकौल पुलिस, मारे गए दोनों माओवादियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे।