आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि हिंदू लड़के-लड़कियां छोटे-छोटे स्वार्थों व विवाह करने के लिए दूसरे मतों (धर्मों) में चले जाते हैं। बकौल भागवत, "ऐसा करने वाले गलत हैं...क्या हम अपने बच्चों को तैयार नहीं करते।" उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर अपने धर्म के प्रति गौरव व पूजा के प्रति आदर स्थापित करना होगा।