पुलिस के अनुसार, हैदराबाद (तेलंगाना) में एक कपल की शादी से नाखुश लड़की के परिवार ने उसके 25-वर्षीय पति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को जला दिया। 27 जून को लापता हुए शख्स का शव रविवार को सड़ी-गली अवस्था में मिला था। बकौल पुलिस, दोनों की पिछले साल शादी हुई थी।