शादी ना हो पाने के कारण राजस्थान का शख्स बना फर्ज़ी पुलिसवाला, करता था वसूली
धौलपुर (राजस्थान) में पुलिस ने एक शख्स को फर्ज़ी पुलिसवाला बनकर लोगों से वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया, "मेरी और मेरे भाइयों की शादी नहीं हो रही थी...इसलिए शादी के चक्कर में मेरे घरवालों ने लोगों को बताया कि मेरी राजस्थान पुलिस में नौकरी लग गई है जिसके बाद मैं यह काम करने लगा।"