शादी में खाने के लिए ब्रेक न मिलने पर फोटोग्राफर ने दूल्हे के सामने डिलीट कर दीं सारी फोटो
एक फोटोग्राफर ने रेडिट पोस्ट में बताया है कि उसे एक शादी में खाने के लिए ब्रेक लेने से मना किया गया जिसके बाद उसने दूल्हे के सामने सारी तस्वीरें डिलीट कर दीं। बकौल फोटोग्राफर, उसने 6 घंटे तक भूखे रहने के बाद ब्रेक मांगा था और दूल्हे ने कहा कि 'या तो फोटोग्राफर रहो या बिना पैसे के जाओ'।