शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को उसने संदूक में छिपाया, ससुरालवालों ने पकड़ा
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा और ससुरालवालों को भनक लगने पर प्रेमिका ने उसे संदूक में छिपा दिया। इसके बाद ससुरालवालों ने पुलिस को बुलाया और उनके सामने संदूक खोला तो प्रेमी उसके अंदर बैठा मिला जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।