रतलाम (मध्य प्रदेश) के एक होटल के कमरे में शादीशुदा शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जबकि कमरे में उसकी प्रेमिका बेहोशी की हालत में मिली। मृतक के भाई ने बताया कि शख्स इंस्टाग्राम के ज़रिए अपनी प्रेमिका के संपर्क में आया था।
पुलिस ने कहा कि लड़की को अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच की जा रही है।