शायद मुझे अंपायर को बीयर देनी पड़ेगी: स्टॉयनिस से जुड़ी वाइड-बॉल की घटना पर हेज़लवुड

एलएसजी के खिलाफ 19वें ओवर में मार्कस स्टॉयनिस को गेंदबाज़ी करते हुए गेंद ट्रैम लाइन के बाहर जाने के बावजूद अंपायर क्रिस गैफनी द्वारा वाइड करार न दिए जाने पर आरसीबी के पेसर जॉश हेज़लवुड ने कहा, "मैं काफी खुशकिस्मत था।" उन्होंने कहा, "शायद...मुझे अंपायर को एक बीयर देनी पड़ेगी।" हेज़लवुड ने अगली गेंद पर स्टॉयनिस को आउट किया था।