प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा के दौरान कहा, "हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए...गांव-गरीब के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी सत्य निष्ठा से...ये कानून लेकर आई थी।" उन्होंने आगे कहा, "शायद हमारी तपस्या में ही कोई कमी रही होगी...जिसके कारण दीए के प्रकाश जैसा सत्य कुछ किसान भाइयों को हम समझा नहीं पाए।"