मामाअर्थ के सह-संस्थापक वरुण अलघ की पत्नी व शार्क टैंक इंडिया की जज गज़ल अलघ ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। अलघ ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा, "और फिर 2 हो गए...हमारा दूसरा बेटा अयान हमारे जीवन को और भी मज़ेदार बनाने के लिए यहां है...अयान का मतलब है...'भगवान का आशीर्वाद' और यह वही है…बेबी शार्क।"