inshorts

'शार्क नेट किसी को नहीं बचाते': शार्क द्वारा खाए गए शख्स का पुराना पोस्ट आया सामने

ऑस्ट्रेलिया में बीच के पास शार्क द्वारा खाए गए 35-वर्षीय ब्रिटिश गोताखोर साइमन नेलीस्ट का शार्क को लेकर एक पुराना फेसबुक पोस्ट ऑनलाइन काफी शेयर किया जा रहा है। साइमन ने 11 अगस्त 2021 को पोस्ट में लिखा था, "शार्क नेट और ड्रम लाइन किसी की रक्षा नहीं करते और हर साल सभी समुद्री जीवों की जान लेते हैं।"