भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने अपनी मंगेतर व ऑन्ट्रप्रेन्योर मिताली पारुलकर से शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा, "अच्छे और बुरे समय में, सुख और दुख में और अभी से अंत तक मैं आपका साथी बने रहने का वादा करता हूं!" शार्दुल व मिताली ने सोमवार को मुंबई में शादी की।