शासकों को रोज़ आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि उनके फैसले सही हैं या नहीं: सीजेआई रमणा
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एन.वी. रमणा ने सोमवार को अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) में एक कार्यक्रम में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शासकों को अपने नियमित कार्य करने से पहले रोज़ आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि उनके फैसले सही हैं या नहीं। जस्टिस रमणा ने कहा, "सिर्फ शासन देने की ज़रूरत है जो लोगों की ज़रूरत के मुताबिक हो।"