शाह के गृह मंत्री बनने के बाद से आतंकवाद रुका ही नहीं, अधिक जवान हुए शहीद: राउत

जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है, "(केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह के कार्यकाल में आतंकवाद रुका ही नहीं।" उन्होंने कहा, "शाह के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में ज़्यादा-से-ज़्यादा जवान शहीद हुए हैं...अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में ज़्यादा-से-ज़्यादा लोगों की हत्याएं हुई हैं।"