शाह के फेक वीडियो मामले में 'स्पिरिट ऑफ कांग्रेस' अकाउंट चलाने वाले अरुण रेड्डी हुए गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह के 'एससी, एसटी व ओबीसी के लिए आरक्षण को खत्म करने' के फेक वीडियो मामले में 'X' (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट 'स्पिरिट ऑफ कांग्रेस' चलाने वाले अरुण रेड्डी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने फेक वीडियो मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी तलब किया था।