मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दावा किया है कि जब वह किसानों के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से मिले तो उन्होंने कहा था कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'अक्ल मार रखी है।' बकौल मलिक, "उन्होंने कहा 'तुम बेफिक्र रहो, मिलते रहो'।" मलिक का दावा है कि मुद्दे पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री घमंड में थे।