शाहरुख खान के अंतिम गेंद पर छक्के की बदौलत तमिलनाडु ने जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
ऑल-राउंडर शाहरुख खान द्वारा आखिरी गेंद पर लगाए गए छक्के की बदौलत तमिलनाडु ने कर्नाटक को हराकर लगातार दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत ली है। कर्नाटक ने 20 ओवरों में कुल 151/7 का स्कोर बनाया था जिसमें अभिनव मनोहर 46(37) ने सर्वाधिक रन बनाए थे। तमिलनाडु को मैच जीतने के लिए अंतिम गेंद पर 5-रन की ज़रूरत थी।