पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी पर मंगलवार को लाहौर से कराची जाते समय ओवरस्पीडिंग के लिए 1,500 पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया। अफरीदी पर जुर्माना लगाने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी उनके साथ फोटो खिंचवाते नज़र आए। अफरीदी ने ट्वीट किया, "मेरा सुझाव है कि हमारे पास बहुत अच्छे हाईवे हैं...120 किमी/घंटा से अधिक की गति की अनुमति मिलनी चाहिए।"